जलन कैसे ठीक होती है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 12:19

सीने की जलन के घरेलू उपाय | heartburn home remedies:-


अदरक है सीने की जलन को दूर करने में कारगर


सभी जानते हैं कि अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. सीने में जलन (heartburn) की समस्या में भी यह काफी कारगर नुस्खा माना गया है. अगर खाना खाने के बाद आपके सीने में जलन होती है, तो अदरक को चबाकर खाएं या उसकी चाय बनाकर भी आप पी सकते हैं. इससे आपके सीने में हो रही जलन से काफी हद तक राहत मिलेगी.

जलन में राहत दिलाता है ठंडा दूध


वैसे तो दूध को शरीर के लिए फायदेमंद माना ही गया है. पर यह सीने में जलन (heartburn) दूर करने के लिए बेहद कारगर उपायों में से एक है. इसके लिए आप एक गिलास ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं या उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर अगर आप पीएंगे तो सीने की जलन में काफी राहत मिलेगी और आप चैन की नींद ले सकेंगे.

आंवले से दूर होगी जलन


सभी जानते हैं कि आंवाला बहुत ही गुणकारी है. वहीं, आंवले का सेवन आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है. यह सीने में जलन दूर करने के प्रभावी उपायों में से एक माना गया है. जलन (heartburn) को दूर करने के लिए आप कच्चा आंवला भी खा सकते हैं या सबसे बेहतर होगा कि आप आधा चम्मच आंवले के चूर्ण को 1 गिलास पानी के साथ ले सकते हैं. यह आपके सीने की जलन को तुरंत शांत कर आपको आराम दिलाएगा.

केला भी है फायदेमंद

केला एक बहुत ही गुणकारी फल है यह तो सभी जानते हैं. यह भी सीने में जलन को शांत करने में सहायता करता है. इसलिए जब भी आपको सीने में जलन की समस्या हो तो आप तुरंत केले का सेवन कर लें. इससे आपके सीने की जलन (heartburn) शांत तो होगी हीी, साथ ही आपको तुरंत राहत ही मिल जाएगी.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info